Showing posts with label एक्शन. Show all posts
Showing posts with label एक्शन. Show all posts

Tuesday, April 8, 2008

जेल अधीक्षक निलंबित




विनोद डोंगरे
रायपुर, क्राइम ब्रांच की जांच में की गई अनुशंसा के अनुसार राजधानी के सेन्ट्रल जेल में कैदियों को मोबाईल, शराब, ड्रग आदि की सप्लाई करने के आरोप में जेल अधीक्षक एस के मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है. जेल उप महानिरीक्षक पी डी वर्मा ने यह जानकारी दी है. मालूम हो की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कलेक्टर के निर्देश पर पिछले दिनों जेल में जांच कर अपना प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपा था. इसमे श्री मिश्रा के निलंबन की सिफारिश की गई थी. केन्द्रीय जेल रायपुर में इस समय 200 से ज्यादा नक्सली अन्य कैदियों के साथ बंद हैं. छत्तीसगढ़ में कैदियों के उत्पात की घटनाएं बीते साल से बढ़ गई है. संवेदनशील नक्सली इलाके के दंतेवाडा जेल से करीब 300 कैदी फरार भी हो गए थे.